{"_id":"6ac15197f2f9f195a80cc2a5","slug":"etah-news-lekhpal-protest-etah-news-c-163-1-eta1002-157694-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, लेखपालों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, लेखपालों की हड़ताल
एटा। आठ सूत्रीय मांगों के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जिलेभर के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। तहसील सदर परिसर में लेखपालों ने धरना देकर शासन के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
तहसील अध्यक्ष भुवनेंद्र के नेतृत्व में आयोजित धरने में लेखपालों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। इनमें 2800 रुपये ग्रेड पे किए जाने, वेतन विसंगति दूर करने और अंतर मंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुख है। पदोन्नति के बाद समय से डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) नहीं होने पर भी लेखपालों ने नाराजगी जताई। लेखपालों ने ग्राम सचिवालयों में कार्य के दौरान आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने, लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। धरने के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसमें आठ सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अक्तूबर से जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।