{"_id":"6ac14e6245699328fc0910f4","slug":"etah-news-fewer-sick-death-etah-news-c-163-1-eta1004-157674-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार पीड़ित युवक की मौत, बच्चा और वृद्ध मलेरिया संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार पीड़ित युवक की मौत, बच्चा और वृद्ध मलेरिया संक्रमित मिले
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
एटा। बदलते मौसम के कारण जिले में बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार रात को किदवई नगर निवासी 35 वर्षीय एक युवक की बुखार से पीड़ित होने के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, जांच में एक वर्षीय बच्चे और 70 वर्षीय वृद्ध में मलेरिया की पुष्टि हुई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती कर उपचार प्रदान किया जा रहा है।
किदवई नगर निवासी पुष्पेंद्र (35) को शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। मृतक के बहनोई देशराज ने बताया कि पुष्पेंद्र को लगभग 15 दिनों से बुखार आ रहा था और उसका उपचार मेडिकल कॉलेज से ही चल रहा था। शुक्रवार शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र घंटाघर स्थित एक बर्तन की दुकान पर काम करता था। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
मेडिकल कॉलेज में दो लोगों में हुई मलेरिया की पुष्टि
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में पवांस निवासी एक वर्षीय फरहान को भर्ती किया गया है, जिसे दो दिनों से बुखार था। निजी क्लीनिक में उपचार के बावजूद आराम न मिलने पर उसे शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बच्चा वार्ड में भर्ती कर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसी क्रम में, कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र के नगला कोठी निवासी रामनरेशन (70) को पांच दिनों से बुखार था। निजी उपचार से आराम न मिलने पर वह शनिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच की, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
-- वर्जन--
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार रात एक युवक को परिजन लेकर आए थे। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो मलेरिया पीड़ितों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज