फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When finally will complete the construction of bus stand

आखिर कब पूरा होगा बस स्टैंड का निर्माण

Mon, 06 Mar 2017 12:48 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 06 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
When finally will complete the construction of bus stand
अधूरा बस स्टैंड का निर्माण - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
बस स्टैंड का निर्माण डेढ़ वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि इसका काम 2016 के अंत तक पूरा किया जाना था। यही नहीं अधूरे बस स्टैंड का लोकार्पण भी परिवहन राज्यमंत्री कर चुके हैं। वहीं निर्माण पूर्ण न होने से बसें सड़क पर खड़ी होती हैं, इससे जहां जाम लगता है, वहीं यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।  
कासगंज में पांच करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड बनाया जा रहा है। दो बार में यह रकम भी निर्गत की जा चुकी है। इसके बाद भी काम अधूरा है। निर्माण गति धीमी है। बस स्टैंड निर्माण पूरा नहीं होने से बसें स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी होती हैं। एटा, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली, बदायूं, बरेली आदि नगरों को जाने वाली बसें सड़क पर खड़ी होने तो इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं ई-रिक्शा, टेंपो एवं रिक्शा चालक भी सवारियों के लिए खड़े रहते हैं। इससे जाम और बढ़ जाता है। वाहन चालकों को खासी दिक्कतें होती हैं। वहीं अब गरमी शुरू हो गई है। ऐसे में धूप में खड़े होकर बसों का इंतजाम और मुश्किल होगा। बारिश में भी यात्रियों को भींगना होगा।
विज्ञापन



बस स्टैंड का निर्माण का जल निगम की सी एंड डीएस यूनिट के द्वारा हो रहा है। अंतिम किस्त की धनराशि 2.30 लाख रुपये कार्यदायी संस्था के खाते में न जाकर अन्य यूनिट के खाते में पहुंच गई थी। इससे निर्माण में देरी हुई। राशि का ट्रांसफर अब सी एंड डीएस यूनिट में हो गया है। लगभग तीन माह में बस स्टैंड का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र राजपूत, एआरएम, कासगंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed