फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When a complaint was made against the Pradhan and an investigation was done, he was shot, his condition is critical

Etah News: प्रधान की शिकायत कर जांच कराई तो गोली मारी, हालत नाजुक

Mon, 02 Jun 2025 09:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 02 Jun 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
When a complaint was made against the Pradhan and an investigation was done, he was shot, his condition is critical
एटा। अलीगंज सर्किल के थाना नयागांव क्षेत्र में गांव मंगदपुर और परसूपुर के बीच साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। उसको उपचार के लिए रेफर किया गया है। घायल के अनुसार कुछ समय पूर्व गांव के प्रधान की शिकायत कर जांच कराई थी। जिसके कारण कुछ लोग रंजिश मानने लगे थे।
विज्ञापन

गांव परसूपुर निवासी दफेदार सिंह ने बताया कि रविवार को वह गांव मंगदपुर में किसी काम से गए थे। वहां से देर रात लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही मक्का के खेत में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने हमला कर दिया और घेरकर तमंचे से फायर कर जान लेने का प्रयास किया। इन लोगों ने 2 से 3 राउंड फायरिंग की जिसके कारण बाएं कंधे और पीठ पर कई जगह गोली लगी हैं। किसी तरह खेतों में भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

दफेदार के अनुसार गांव के कुछ लोग प्रधान की जांच के मामले के कारण रंजिश मानते हैं। शोर सुनकर गांव व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दफेदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed