{"_id":"58f8f0474f1c1bc82a4706b7","slug":"well-if-cug-gets-closed-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूजी बंद मिला तो खैर नहीं: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूजी बंद मिला तो खैर नहीं: डीएम
ब्यूूराो अमर उजाला
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीयूजी बंद मिला तो खैर नहीं: डीएम
- फोटो : अमर उजाला
नवागत डीएम अमित किशोर ने गुरुवार शाम को कलक्ट्रेट पहुंचकर पदभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर विभागों का हाल जाना और निर्देश देते हुए अपनी कार्यप्रणाली समझाई।
गारद ने सलामी दी। इसके बाद कोषागार पहुंचकर उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। डीएम ने कहा कि सभी को टीम भावना के साथ एकजुट होकर काम करना है। शोषितों, गरीबों को शासकीय योजनाओं का लाभ और न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।जनसुनवाई के दौरान समस्त विभागों के नोडल कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने साफ तौर पर अफसरों को हिदायत दी कि किसी भी अधिकारी का सीयूजी बंद नहीं रहेगा।
2011 बैच के आईएएस अमित किशोर
अमित किशोर 2011 बैच के आईएएस हैं। मूलत: बिहार निवासी आईएएस अमित किशोर ने रामपुर, गोरखपुर, गाजीपुर में सीडीओ और रामपुर जिले में डीएम रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने ओएनजीसी के साथ ही पीसीएस के तौर पर भी अपनी सेवा दी। निर्वाचन विभाग में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से स्थानांतरित होकर एटा डीएम के पद पर आए हैं।