{"_id":"d60df65cb3a8cd03e444fee941eb5160","slug":"welcoming-the-newly-appointed-city-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। उनका शॉल ओढा़कर सम्मानित किया। जिला महामंत्री राजीव माहेश्वरी ने कहा कि संगठन ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस दौरान युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वरुण माहेश्वरी, चिराग माहेश्वरी, सचिन गुप्ता, रवि कुशवाह, सुजीत कुलश्रेष्ठ, विपिन भारद्वाज, मनीष दीक्षित, नितिन वर्मा, शिवशंकर स्वर्णकार, रोहित गुप्ता, मनमोहन पल्तानी, मदनलाल कुशवाह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
