फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Weather changed again due to drizzle and clouds, crops benefited

Etah News: बूंदाबांदी और बादल से फिर बदला मौसम, फसलों को लाभ

Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again due to drizzle and clouds, crops benefited
अवागढ़ कस्बे में मंगलवार दोपहर के समय होती बरसात। - फोटो : अवागढ़ कस्बे में मंगलवार दोपहर के समय होती बरसात।
एटा। फरवरी की शुरूआत में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ। सोमवार रात के बाद मंगलवार सुबह और दोपहर के समय रिमझिम वर्षा हुई। अधिकांश समय बादल छाए रहे। सुबह से चली ठंडी हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। इस बूंदाबांदी को फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है लेकिन अधिक बरसात होती है तो ये नुकसान का रूप ले सकती है।
विज्ञापन

कई दिनों से तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी जैसा अहसास होने लगा था। लोग कहते नजर आ रहे थे कि सर्दी विदा हो गई है, लेकिन सोमवार रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली तो तापमान एकदम से नीचे आया। रात के बाद मंगलवार सुबह भी बादल छाए रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह ही बूंदाबांदी हो गई। दोपहर के समय सूर्य नजर आया और हल्की धूप खिली। जबकि दोपहर बाद करीब 3 बजे फिर बादल घिर आए और शहर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

26 जनवरी के बाद से ही मौसम दिन में गर्माहट भरा रहने लगा था। तेज धूप से किसान चिंतित नजर आने लगे थे। फरवरी माह के शुरुआती सप्ताह में हुई बारिश ने किसानों को चिंता से निजात दिलाई। उनका कहना है कि गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए भी हल्की वर्षा फायदेमंद है। लेकिन तेज बारिश होती है या तेज हवा चलती है तो सरसों, आलू, तंबाकू में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक एसके सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन से फसलों को फायदा होगा। पिछले कुछ दिनों से अचानक गर्म मौसम फसलों के लिए चिंताजनक था। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी किसानों की चिंता को दूर करेगी। अगर तेज बारिश के साथ ओले पड़ते हैं तो सरसों को फसल को नुकसान हो सकता है। अगले तीन-चार दिन आसमान में कम-ज्यादा बादल देखने को मिलेंगे। हालांकि, वर्षा का अनुमान नहीं है।

बाजार में रहा सन्नाटा
सकीट। मौसम खराब होने की वजह से ग्राहक नदारद रहे और अधिकांश समय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी हाथ पर हाथ रखे ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। किसानों को यह चिंता है कि यदि बरसात ज्यादा हुई तो सरसों, आलू व मटर की फसल में नुकसान हो सकता है। संवाद


बूंदाबांदी से चिंतित हुए ईंट भट्ठा संचालक
जैथरा। कस्बे में मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद किसान खुशी मना रहे थे। जबकि ईंट भट्ठों के संचालक चिंताओं में घिरे नजर आए। भट्ठा कर्मचारी किसनलाल वर्मा, कलेक्टर सिंह राठौर आदि ने बताया भट्ठाें पर इस समय खुले आसमान के नीचे लाखों कच्ची ईंटें रखी हुए हैं। यदि तेज बारिश हुई तो ये खराब हो जाएंगी। ईंट की पथाई का काम इस समय तेजी पर चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed