{"_id":"6925d85f30bb77571f00b5c6","slug":"we-are-yam-we-will-not-leave-you-if-you-ride-without-helmet-or-break-the-rules-etah-news-c-163-1-eta1001-142488-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यम हैं हम.. बिना हेलमेट के चले या नियम तोड़े तो नहीं छोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यम हैं हम.. बिना हेलमेट के चले या नियम तोड़े तो नहीं छोड़ेंगे
विज्ञापन
शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति चेताता यमराज की वेशभूषा में
एटा। शहर में जीटी रोड पर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय चौक पर यातायात नियमों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति ने लोगों से कहा कि यम हैं हम... बिना हेलमेट के चले या नियम तोड़े तो नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान सीओ सिटी ने लगभग 60 बाइक सवारों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए।
यातायात माह चल रहा है और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत मंगलवार को जीटी रोड पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि लोग जानकारी होने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने पर जान भी जा सकती है। कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाएं।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यमराज की वेशभूषा में सजे व्यक्ति ने गदा लेकर लोगों को समझाया कि अगर नियमों का पालन नहीं किया तो हम तैयार खड़े हैं। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें। सीओ सिटी ने 60 बाइक सवारों को निशुल्क हेलमेट वितरित करत हुए कहा कि अगर अब बिना हेलमेट के मिले तो दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान यातायात प्रभारी अनिल कुमार, कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
254 वाहनों के 3.12 लाख रुपये के किए चालान
यातायात माह में मंगलवार को वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न सहित अन्य यातायात नियम उल्लंघन करने वालों को पकड़ा। यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रकार नियमों का उल्लंघन करने वाले 254 वाहनों के 3.12 लाख रुपये के चालान किए गए।