{"_id":"688e66a193d681ff6e0aeb99","slug":"waterproof-envelopes-will-be-available-for-sending-rakhi-from-the-postal-department-etah-news-c-163-1-eta1004-137129-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डाक विभाग से राखी भेजने के लिए मिलेंगे वाटरप्रूफ लिफाफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डाक विभाग से राखी भेजने के लिए मिलेंगे वाटरप्रूफ लिफाफे
Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
एटा। भारतीय डाक विभाग की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों को अपने भाई तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष लिफाफों का इंतजाम किया गया हैं। डाक विभाग से राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
डाक अधीक्षक एसके शुक्ला ने शनिवार को बताया कि डाक विभाग की ओर से विशेष लिफाफे में सुरक्षित और समय से राखी पहुंचाई जाएंगी। इस बार इसकी थीम राखी बाई स्पीड पोस्ट रखी गई है। राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे की व्यवस्था की गई है। इससे पानी की वजह से राखी खराब होने की आशंका नहीं रहेगी। शहर के प्रत्येक डाकघर में लिफाफे पहुंचाए गए हैं। ये लिफाफा काफी आकर्षक हैं। इन पर बहन-भाई के प्यार के प्रतीक राखी का प्रिंट है। लिफाफे की कीमत दस रुपये रखी गई है। इसके लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था भी की गई है।