फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Waterlogging again occurred in the city due to rain

Etah News: बारिश की वजह से शहर में फिर हुआ जलभराव

Mon, 01 Jul 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging again occurred in the city due to rain
एटा। बारिश अब लोगों के लिए परेशानी की वजह बनती जा रही है। एक ओर पानी खत्म नहीं हो पाता है तो दूसरी ओर बारिश फिर से झमाझम हो जा रही है। इसकी वजह से शहर में जलभराव कम नहीं हो पा रहा है। सोमवार को नगर पालिका परिसर सहित अन्य जगहों पर भी जलभराव के हालात बने रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय जीटी रोड पर स्थित है। यहां पर भूतल नीचा होने के चलते हल्की बारिश में ही परिसर पानी से लबालब हो जाता है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी भरा हुआ है, एक ओर पानी को पंपों से निकाला जाता है तो दूसरी ओर बारिश होने पर फिर भर जाता है। पालिका कर्मियों की पानी निकालने में ही हालत खराब हो रही है। सोमवार को भी हालात खराब रहे और पानी निकालने के दौरान दो पंप खराब होने से जल निकासी में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं बारिश के चलते जिला पंचायत परिसर में मौजूद पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जल निगम कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय सहित कई दफ्तरों के सामने पानी भर गया। ऐसे हालात शहर के अन्य हिस्सों में भी देखे गए। इसकी वजह से कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों को पहुंचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि बारिश अधिक होने की वजह से जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है। पालिका परिसर का पानी निकालने में कर्मचारी लगे हुए हैं, कई पंप खराब भी हो चुकी है। इसके साथ ही शहर भर में नजर रखी जा रही है, जहां अधिक जल भराव है, वहां पर सेक्शन मशीन लगाकर पानी को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed