फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water will be made available to Daryavganj lake from the minor of Farrukhabad canal

फर्रुखाबाद नहर के माइनर से दरियावगंज झील को उपलब्ध कराया जाएगा पानी

Fri, 22 Apr 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water will be made available to Daryavganj lake from the minor of Farrukhabad canal
कासगंज में दरियावगंज झील के निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देतीं डीएम हर्षिता माथुर साथ में एडी? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पृथ्वी दिवस के मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सूखने के कगार पर पहुंच रही दरियावगंज झील को जीवंत बनाने के लिए सकारात्मक पहल की है। उन्होंने झील में फर्रुखाबाद नहर के माइनर से पानी देने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए हैं। दरियावगंज झील प्रदेश की लीडिंग झील में शामिल है। पानी की कमी के कारण फरवरी माह विदेशी मेहमान परिंदे भी कम संख्या में पहुंचे। जिससे विदेशी पक्षियों का कलरव देखने के लिए जाने वाले लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया है कि दरियावगंज झील का प्राकृतिक सौंदर्य कायम रहे। इसके लिए फर्रुखाबाद नहर के माइनर के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर संभव कोशिश की जानी है। यदि माइनर से पानी लाने में कहीं रुकावट है तो उसकी सिल्ट सफाई की जाए। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दरियावगंज झील पर पहले भी सौंदर्यीकरण के कार्य हुए हैं अब और भी कार्य कराए जाएंगे। सबसे अहम समस्या झील में कम हो रहे पानी को लेकर है। जिसका समाधान करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए हैं। वहीं झील के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि झील में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद पर्यटकों को आने में खुशी मिलेगी। वहीं पशु पक्षी भी झील पर पानी के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बनाई समिति
दरियावगंज झील के निरीक्षण के दौरान झील में जलप्रवाह लाने एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 4 विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की है। यह टीम सीडीओ की अध्यक्षता में कार्य करेगी। जिसमें मत्स्य विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं जिला वन अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed