{"_id":"5ecd574b8ebc3e90571a424d","slug":"water-problem-in-etah-etah-news-agr443511835","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन बंद, नहीं कराई छह माह से ठीक, पानी का संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन बंद, नहीं कराई छह माह से ठीक, पानी का संकट गहराया
विज्ञापन
water problem in etah
- फोटो : ETAH
एटा। गर्मी के मौसम में लोग लॉकडाउन में घरों में कैद हैं। ऐसे में पूरे परिवार को पानी की ज्यादा आवश्यकता पड़ने लगी है। भीषण गर्मी में पाइपलाइन बंद है। लोग पेयजल को तरसने लगे हैं। लापरवाह पालिका के अफसरों ने छह माह से पाइपलाइन को भी ठीक नहीं कराया है। इससे नगर के कई क्षेत्रों में लोगों को सामने पानी का संकट गहराने लगा है। उन्हें पीने के पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कटरा मोहल्ला में एक घर में सिर्फ आधी बाल्टी ही पानी लोग ले जा पाते हैं। नहाने, कपड़े और बर्तन धोने सहित पीने के पानी की भी खपत बढ़ गई है। इससे लोगों को ज्यादा समस्या सामने आ रही है।
इन मोहल्लों में सर्वाधिक समस्या:-शहर के कटरा मोहल्ला, नई बस्ती, नेहरू नगर, पटियाली गेट, कांशीराम कॉलोनी, रेवाड़ी मोहल्ला आदि इलाकों में पानी की सर्वाधिक समस्या है। यहां नल में पानी आने और जाने का समय निश्चित नहीं है। लोग सुबह से ही बाल्टी लिए हैंडपंप पर दौड़ लगाते दिख जाएंगे।
कटरा मोहल्ला में एक घर में सिर्फ आधी बाल्टी ही आता है पानी
कटरा मोहल्ला शहर के बीचों-बीच बसा हुआ है। यहां पिछले एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। हालांकि यहां समस्या करीब पांच-छह माह से बनी हुई है। लोगों को सुबह-सायंकाल आधा घंटा या पंद्रह मिनट ही नलों से पानी आता है। इस दौरान लोग नलों पर पानी के इंतजार में पाइप लगाकर बर्तन रखकर बैठ जाते हैं। पानी आता है, लेकिन किसी की आधी बाल्टी भर पाती है तो किसी की एक ही।
विज्ञापन
कटरा मोहल्ला को पानी की सप्लाई देने वाली पाइपलाइन लंबे समय से चोक पड़ी हुई है। इसके चलते यहां पानी का प्रेशर बहुत कम है। पानी आता भी है तो जिन लोगों के घरों में वाटर पंप लगा है। वह पानी खींच लेते हैं। लोगों ने बताया कि पाइप लाइन चोक होने की जानकारी नगर पालिका को दे चुके हैं, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
15 से 20 मिनट के लिए आता है पानी
कटरा मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या है। यहां सुबह से पानी का इंतजार कर रहे थे, जब पानी आया तो केवल पंद्रह बीस मिनट के लिए, आधी बाल्टी ही भर पाई
-मनोज कुमार, स्थानीय निवासी
काफी समस्या से है समस्या
मोहल्ले में पानी की समस्या को करीब छह माह से अधिक होने आ रहे हैं। पाइपलाइन कहीं चोक है तो कहीं लीकेज है। इसे सही कराने में पालिका के अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
वीरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
क्लिप बदलवाई जाएगी
कटरा मोहल्ला को जाने वाली पाइप लाइन में लगी क्लिप के खराब हो जाने के कारण पाइपलाइन चोक हो गई है। जल्द ही क्लिप को सही करा दिया जाएगा।
-सुरेश चंद, जलकल प्रभारी