फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water concerns of innocents in their own home

मासूमों की अपने ही घर में जल गई चिता

Tue, 24 Nov 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Water concerns of innocents in their own home
अगिभनशमन विभाग और पुलिसकर्मी जिस वक्त आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में
विज्ञापन
जुटे थे, उसी वक्त पिता और मां वहां खड़े होकर बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहे थे। बच्चों की जान जोखिम में देख स्थानीय लोग तीसरी मंजिल पर चढ़ गए, लेकिन मांगने के बाद भी दमकलकर्मी पानी नहीं पहुंचा पाए। वहीं परिवार में अकेली बची नंदिनी स्कूल जाने के कारण जिंदा बच गई, जबकि दो मासूम बेबस मां-बाप की आंखों के सामने उसी घर में जिंदा जल गए, जहां दोनो खेला करते थे।
सुनील सक्सेना ने बताया कि आग लगने से पंद्रह मिनट पहले वो तीसरी मंजिल पर घर में था और धर्मपाल के बेटे संजीव ने उसके पैर दबाए थे। लेकिन उसे पता नहीं था कि पंद्रह मिनट बाद उसके कलेजे के टुकड़े आग से झुलस कर मौत काल में सपा जाएंगे। सुनील ने बताया कि रोजाना सुबह स्कूल जाने से पहले दोनों उसके साथ दुकान पर आते थे, लेकिन मंगलवार को कहने के बाद भी अंश और संजीव दुकान पर नहीं आए।

वहीं मां रजनी यह सोचकर परेशान है कि काश आग लगने पर वो अंश और संजीव के साथ नीचे आकर पति सुनील को आग लगने की सूचना देती तो दोनों की जान बच जाती। जल्दबाजी में उठाया गया कदम और दो बच्चों की जान जाने के गम को रजनी ताउम्र नहीं भूल पाएगी। सुनील ने बताया कि छोटी बेटी नंदिनी जिद करके स्कूल चली गई थी। इसके चलते उसकी जान बच गई, वर्ना सब कुछ बर्बाद हो जाता। वहीं मृतक बच्चों के बाबा बृज बिहारी लाल सक्सेना अपना होश खो बैठे हैं।
पिता सुनील सक्सेना, मां रजनी, धर्मपाल और बुजर्ग बाबा बृज बिहारी लाल को सब्र इसलिए भी नहीं हो रहा कि जिस घर में उनके दोनों लाडले आंखों के सामने खेलते थे, मंगलवार को उसी घर में दोनो की पूरे परिवार के सामने चिता जल गई और बेबस परिवार अपने बच्चों की जान बचाने के लिए कुछ कर भी नहीं पाया। पूरे परिवार ने दोनो मौत के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड कर्मी, जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed