फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Was recognized for the school bus on fake registration papers

फर्जी मान्यता के कागजात पर था स्कूल बस का पंजीकरण

Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Was recognized for the school bus on fake registration papers
जेएस ‌व‌िद्या‌ न‌िकेतन स्कूल अलीगंज - फोटो : Amar Ujala
 विद्या निकेतन स्कूल बस फर्जी मान्यता के कागजात पर आरटीओ में रजिस्टर कराई गई थी। फर्जी मान्यता दिलाने में एबीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू का नाम सामने आया है। इसके चलते प्रशासन बाबू के खिलाफ सबूत मिलने पर जेल भेजने की तैयारी कर रहा है। हादसे में आईपीसी की धारा 188 और 420 में नामजद स्कूल प्रबंधक जोगराज सिंह यादव को पुलिस अभीतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं चर्चा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए स्कूल प्रबंधक कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। तीन दिन बाद भी आरोपी प्रबंधक की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवारों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन



अलीगंज स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल बस हादसे में नामजद स्कूल प्रबंधक जोगराज सिंह यादव कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है और अलीगंज पुलिस दबिश में नहीं मिलने पर बहाना बनाकर हवा में तीर चला कर गुमराह कर रही है। इसके चलते पीड़ित परिवारों में तीन दिन बाद भी प्रबंधक की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कूल प्रबंधक जोगराज सिंंह यादव को बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू ने फर्जी मान्यता के कागजात उपलब्ध कराए थे। उसी फर्जी कागजात पर स्कूल बस का एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हुई थी। सूत्रों का दावा है कि बीएसए कार्यालय ने जांच कर बाबू के खिलाफ जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं विद्या निकेतन स्कूल प्रबंधक को फर्जी मान्यता के कागजात उपलब्ध कराने वाले बाबू को जेल भेजने की तैयारी कर रहा है। पीड़ित परिवार स्कूल प्रबंधक को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण पुलिस पर गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। एएसपी विसर्जन सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टतया विद्या निकेतन स्कूल के कागजात फर्जी हैं। मामले की कई बिंदुओं से जांच चल रही है। आरोपी जोगराज सिंह की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed