फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Walk for Nation: Patriotism was seen in Tiranga Yatra

वॉक फॉर नेशन : तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Sun, 07 Sep 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Walk for Nation: Patriotism was seen in Tiranga Yatra
जीटी रोड पर 75 मीटर का झंडा लेकर निकलते धुमरी पब्लिक स्कूल के बच्चे।  - फोटो : जीटी रोड पर 75 मीटर का झंडा लेकर निकलते धुमरी पब्लिक स्कूल के बच्चे।
एटा। अमर उजाला और दून पब्लिक स्कूल की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को वॉक फॉर नेशन- तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कलेक्ट्रेट से शहीद पार्क तक निकाली गई। स्कूली बच्चों से लेकर अधिकारियों और राजनेताओं के हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के गीत थे। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र 75 मीटर लंबा तिरंगा झंडा रहा।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा कलेक्ट्रेट से गांधी मार्केट होते हुए जीटी रोड पर पहुंची। यहां से जीटी रोड स्थित शहीद पार्क पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। धुमरी पब्लिक स्कूल के बच्चे 75 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इतना लंबा झंडा देख बहुत से लोग मोबाइल फोन से वीडियो और फोटो लेने लगे। वहीं दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह और वीर सावरकर के रूप में सजीव झांकी प्रस्तुत की। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदेमातरम, मां तुझे सलाम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान स्काउट-गाइड शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप रघुनंदन, धुमरी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य बीके बघेल, सुधेश कुमार तिवारी, ओमपाल, प्रमोद यादव, दून पब्लिक स्कूल से अजीत सिंह, शक्ति सिंह राठौर, माधव मिश्रा, अंशुल अग्रवाल, प्रहलाद सिंह, अमित उपाध्याय, रिचा साहनी, मनोज कुशवाहा, विनीता सारिन, अमरीश सोलंकी, अरुण यादव, गरिमा, दीपक शर्मा, कनकशीला, अमित गौड, रागिनी चौहान, दिव्या वार्ष्णेय, आत्मज, ब्रजेंद्र, भास्कर, प्रतीक्षा पांडेय, देवेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अवागढ़ केपी सिंह, ब्लॉक संयोजक शीतलपुर विनय चौहान, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र उपाध्याय, संगठन मंत्री विनोद कश्यप, निधौली कलां ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का रहा सहयोग
तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। यात्रा मार्ग पर पहले ही बड़े वाहन एवं ई-रिक्शाें आदि का आवागमन रोक दिया गया। यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। वहीं इमरजेंसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस तिरंगा यात्रा के साथ चलती रही। इसमें चिकित्सकीय टीम भी मौजूद रही।
एकता और सद्भावना का प्रतीक है तिरंगा : वीरेंद्र सिंह लोधी
मुख्य अतिथि मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा से शहर ही नहीं बल्कि समूचे जिले में देशभक्ति का संदेश पहुंचा है। हम सभी को अपने देश की आन-बान और शान के लिए हर घर तिरंगा फहराने की आवश्यकता है। तिरंगा एकता और सद्भावना का प्रतीक और हमारी पहचान है।

इनका रहा सहयोग..
दून पब्लिक स्कूल, धुमरी पब्लिक स्कूल, अवागढ़ पब्लिक स्कूल, डॉ. लोकमनदास पब्लिक स्कूल, एवी ज्वैलर्स, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सदस्य विधान परिषद आशीष कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र कुमार लोधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed