फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   viral fever,dengue,bengali doctor,etah medical college,nagla simrat

मरीज भर्ती मेटरनिटी विंग में, इलाज बंगाली के यहां

Wed, 08 Sep 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
viral fever,dengue,bengali doctor,etah medical college,nagla simrat
मेटरनिटी विंग की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन । - फोटो : ETAH
एटा। बुखार के गंभीर हालातों के बीच मेडिकल कॉलेज में मरीजों को राम भरोसे छोड़ा जा रहा है। मैटरनिटी विंग में रात के समय चिकित्सक मौजूद नहीं रहते हैं। मंगलवार रात बुखार से पीड़ित बच्चे की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर न होने पर महिला उसे एक बंगाली डॉक्टर के यहां दिखाने ले गई। सुबह महिला फिर बच्चे को लेकर मैटरनिटी विंग में ले आई। वहां भर्ती बच्चे का इलाज बंगाली डॉक्टर से चल रहा था।
विज्ञापन

गांव नगला सिमरत निवासी करिश्मा ने बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड में चार दिनों से उसका बच्चा भर्ती है। यहां चिकित्सक की ओर से लिखी गई कई दवाएं नहीं मिलती हैं। बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। मंगलवार की रात बच्चे की हालत बिगड़ गई। वह चिकित्सक को खोजती रही, लेकिन कोई मौजूद नहीं था। हालत खराब होने पर बाहर एक बंगाली डॉक्टर के पास ले गई। उन्होंने बच्चे का इलाज किया। सुबह के समय वार्ड में भर्ती करने के लिए भेज दिया। महिला ने कहा कि दिन में तो डॉक्टर देख जाते हैं, लेकिन बाद में कोई देखने भी नहीं आता है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भी नहीं लगाई इंट्राकेट
महिला ने बताया कि मंगलवार को दिन से ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स बच्चे के इंट्राकेट नहीं लगा पाईं। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने लगाने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि उसने पचास रुपये देकर बाहर से इंट्राकेट लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चे हुए भर्ती
बुधवार को मैटरनिटी विंग में तीन बच्चों को भर्ती किया गया। दो बुखार से पीड़ित थे। जबकि थैलेसीमिया से ग्रस्त तीसरा बच्चा ब्लड चढ़वाने के लिए लाया गया था।

ओपीडी में रही भीड़
बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ रही। इस दौरान बड़ी संख्या में वायरल बुखार से ग्रसित मरीज ओपीडी में पहुंचे। डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि बुखार सहित सांस के रोगी अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed