फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Violation of the flag code on the website of the Department of Posts

एटा: डाक विभाग की वेबसाइट पर झंडा संहिता का उल्लंघन

Sat, 18 Feb 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Violation of the flag code on the website of the Department of Posts
एटा। भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट पर तिरंगा झंडे के ऊपर लिखकर झंडा संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था। एटा के युवक की शिकायत पर इस गलती को दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन


अवंतीबाई नगर निवासी शिव कुमार ने बताया कि भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार कहीं भी भारतीय झंडे के ऊपर कुछ लिखा नहीं जा सकता है। ऐसा किया जाता है तो यह संहिता के उल्लंघन में आता है। इस नियम का उल्लंघन एक सरकारी विभाग द्वारा ही किया जा रहा था।
विज्ञापन


भारतीय डाक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगा ध्वज के ऊपर अपने विभाग संबंधी कुछ जानकारी प्रिंट कर दी गई थी। यह सीधे तौर पर संहिता का उल्लंघन था। इसे लेकर ऑनलाइन शिकायत की। शिकायत के बाद गलती का सुधार किया गया है। ध्वज की छवि पर लिखे गए शब्दों को हटा दिया गया है। शिव कुमार ने बताया कि भारतीय डाक के ट्विटर अकाउंट हैंडल पर राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात ठीक नहीं हैं, इसको भी दुरुस्त कराने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed