फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Villagers put the jam

ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 30 Sep 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 30 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers put the jam
गांव धिरामई स्थित श्रेयस ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा को अन्यंत्र स्थानांतरित किए जाने की सूचना पर बुधवार को ग्रामीण भड़क गए। किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एटा-कासगंज मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। इससे वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सवा दो बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव अखिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने धिरामई गांव में वर्षों से स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा को गिरौरा स्थानांतरित किए जाने की सूचना पर एटा-कासगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। किसानों का कहना था कि धिरामई गांव से बैंक स्थानांतरित किए जाने से सभी गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने एक स्वर में कहा कि अगर उनके गांव की शाखा को स्थानांतरित किया गया तो प्रशासन की नींद उड़ा देंगे। इस मौके पर रिंकू चौहान, रामवीर सिंह यादव फौजी, रामबहादुर, राजू लोधी, अतेंद्र चौहान, डॉ. हरेंद्र, सुधाकर राजपूत, हर्षवर्धन सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
धिरामई गांव में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जा रहा। किसानों के बीच किसी शरारती तत्व ने अफवाह फैलाकर आक्रोश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उदयवीर सिंह यादव, शाखा प्रबंधक श्रेयस ग्रामीण बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed