{"_id":"56eaeca34f1c1b96258b4669","slug":"village-leaders-taught-the-village-development-master-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास योजना बनाने के सिखाए गुरु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास योजना बनाने के सिखाए गुरु
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में बताया पंचायत स्तर पर खुली बैठक जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम पंचायत स्तर पर गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पर प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचायतों का विकास कराने में शासन प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ साहब सिंह ने की।
सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत केपी सिंह ने प्रधानों को ग्राम विकास की योजना बनाने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानों से कहा कि विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता भी जरूरी है। इसके लिए पंचायत स्तर पर खुली बैठक होना बहुत जरूरी है। संचालन कर रहे जिला योजना प्रबंधक गौरव जैन ने मौजूद प्रधानों को ग्राम विकास योजना के तकनीकी मूल्यांकन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस संबध में जिले के सभी प्रधानों को मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षित भी किया जाएगा। डीपीआरओ सुनील पांडेय ने कहा कि जिले के सभी प्रधान शासन की योजनाओं का सही ढंग से कियान्वयन करें। बैठक में डीपीओ वीना सोलंकी, सहायक अभियंता जल निगम, डीपीसी मुकेश कुमार मौजूद रहे।