{"_id":"3e1328daded2a06cec51ad3a4c61f5fc","slug":"village-head-and-his-son-beat-the-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और उसके पुत्र ने स्कूल में शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और उसके पुत्र ने स्कूल में शिक्षक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अहरौली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को प्रधान और उनके पुत्र ने जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गए। इस घटना से विद्यालय में हड़कंप मच गया। बच्चे भी स्कूल छोड़कर भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिक्षक का मेडिकल कराया है।
शिक्षक सुरजीत सिंह निवासी महराज नगर मझौला पटियाली प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को वह विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे थे। इसी बीच ग्राम प्रधान कालीचरन और उनके पुत्र शिवकुमार विद्यालय में पहुंच गए। प्रधानाचार्य वंदना राय सक्सेना से शिक्षक के प्रमोशन को लेकर बात करने लगे। शिक्षक ने कहा कि प्रमोशन से आपका क्या लेना देना।
यह तो विभागीय नियमों के तहत होता है। इसी बात पर दोनो ने गालीगलौज करते हुए शिक्षक के ऊपर कुर्सी मार दी। इसके बाद लात घूसों से मारपीट कर दी। शिक्षक के साथ मारपीट होते देखे बच्चे विद्यालय छोड़कर भाग गए। सूचना पर नदरई गेट चौकी प्रभारी रामौतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल शिक्षक से पूछताछ की। अन्य स्टाफ से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। शिक्षक नेता भी सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंच गए। घटना की सूचना पर भाजपा नेता केपी सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। दोनो आरोपियों को नामजद हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कार्रवाई नही हुई तो शिक्षक करेंगे आंदोलन
घटना से शिक्षकों में रोष है। शिक्षक नेता शुभनेस यादव ने कहा कि इस घटना को लेकर सभी शिक्षक एकजुट हैं। यदि दोषी प्रधान और उनके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
शिक्षक पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
प्रधान पुत्र शिवकुमार ने शिक्षक पर अपने पिता के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना है कि वे सुबह-सुबह विद्यालय में मिड-डे-मील का गेहूं चावल देने पहुंचे। उनके पिता वहां पहले से बैठे हुए थे। शिक्षक सुरजीत पिछड़ा वर्ग रैपिड सर्वे के प्रगणक हैं। शिक्षक ने उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर करके रिपोर्ट जमा कर दी। शिक्षक से जब इस संबंध में बात की गई तो दोनो के साथ गोलीगलौज की और लाइसेंसी रायफल से जान से मारने की धमकी दी।
शिक्षक के साथ प्रधान व उनके पुत्र द्वारा की गई मारपीट की घटना निंदनीय है। दोनो के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।
- दीवान सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी