फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vidyagyan exam candidates are absent in 1104 -

विद्याज्ञान परीक्षा में 1104 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित -

Sun, 21 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 21 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vidyagyan exam candidates are absent in 1104 -
 विद्या ज्ञान की परीक्षा रविवार को दो केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 1104 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परीक्षा के लिए 2384 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। राजकीय बालिका इंटर कालेज पर सुबह की पाली में 411 बालिकाओं में से 149 बालिकाएं परीक्षा देने पहुंची। जबकि 262 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। शाम की पाली में 439 बालकों में 217 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 222 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में पहली पाली में 760 बालिकाओं में 394 बालिकाओं ने परीक्षा दी। 366 बालिकाएं परीक्षा से अनुपस्थित रही। दोपहर की पाली में 775 बालकों में से 442 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 354 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पर नजर रखने को बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जानकारी ली। शिव नाडर फाउंडेशन के पदाधिकारी भी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed