{"_id":"65d5a802e129b38b560236f6","slug":"video-of-dj-dancing-with-gun-surfaced-in-etah-police-registered-case-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: डीजे पर बज रहा था 'तमंचे पर डिस्को...' युवक ने निकाला तमंचा और झोंक दी हवाई फायरिंग; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: डीजे पर बज रहा था 'तमंचे पर डिस्को...' युवक ने निकाला तमंचा और झोंक दी हवाई फायरिंग; मुकदमा दर्ज
Wed, 21 Feb 2024 01:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:06 PM IST
सार
डीजे पर 'तमंचे पर डिस्को...' गाना बज रहा था। युवक ने निकाला तमंचा और हवाई फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
डीजे पर बज रहा था 'तमंचे पर डिस्को...' युवक ने निकाला तमंचा और झोंक दी हवाई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में डीजे पर तमंचा के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है। डीजे पर 'तमंचे पर डिस्को...' गाना बज रहा था। परिवार के कुछ लोग डांस कर रहे थे। इसी समय एक युवक ने तमंचा निकाला और हवाई फायरिंग की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई। यह वीडियो राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया जगन्नाथ का निकला। पुलिस ने जांच के बाद मामला सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन