{"_id":"63e3da9a1f4af04eab008560","slug":"video-of-asking-for-medical-money-on-phc-goes-viral-etah-news-c-25-1-55311-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: पीएचसी पर मेडिकल के रुपये मांगने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: पीएचसी पर मेडिकल के रुपये मांगने का वीडियो वायरल
Wed, 08 Feb 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो पीएचसी का बताया जा रहा है। जहां मेडिकल कराने गए एक युवक से 2600 रुपये मांगे गए। जब उसने हिसाब पूछा तो दो हजार रुपये एक्स-रे और बाकी फीस के बताए। पीड़ित द्वारा रुपये न देने पर उसका एक्स-रे नहीं किया गया।
वायरल वीडियो में नगला मोती निवासी मुन्ना लाल ने बताया उन्हें चोट लगी थी। इस पर वह पहले थाने पर गए। उनके हाथ में फ्रेक्चर है, वहीं चेहरा सहित शरीर पर चोटें हैं। थाना पुलिस द्वारा उसे पीएचसी पर डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। जहां उससे 2600 रुपये मांगे गए। उसने रुपये कम करने को कहा, जहां काफी देर तक बातचीत चलती रही। पीड़ित ने कहा कि 400 रुपये उसने दिए। जिस पर उल्टा-सीधा मेडिकल परीक्षण कर दिया। एक्स-रे भी नहीं कराया गया।
मेडिकल के लिए पीएचसी पर रुपये मांगे जा रहे हैं, मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ