{"_id":"057fbb3e1f071cf1e3e8e0f2ac01632c","slug":"victory-tenth-festival-worship-arms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को ठंडी सड़क स्थिति ग्रीन गार्डन में विजय दशमी पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह हवन पूजन द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने जीटी रोड पर पद यात्रा की। बाद में विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें जय विक्रांता डांस एकेडमी के बच्चों ने अपने नृत्य से लोगों को मोहित कर दिया है।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सुधींद्र भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रियों का इतिहास गौरवमयी है। समाज के लोगों ने हमेशा देश की रक्षा की है। समाज को राजनीति में भी अपनी भागेदारी बढ़ानी होगी। गंगा सफाई अभियान के प्रमुख रहे गांगें हंस महाराज ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास वेदों से शुरू होता है। उन्होंने क्षत्रियों से गौ रक्षा करने के साथ आरक्षण खत्म करने के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया। इसके अलावा परौर के राजा अजय सिंह ने राजनीतिक दलों पर क्षत्रिय समाज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
इसके अलावा सम्मेलन को डॉ. शशिलता चौहान, पूर्व वीरेंद्र सिंह सोलंकी, यशपाल सिंह चौहान, प्रवीन चौहान, लायंस क्लब के गर्वनर जितेंद्र चौहान, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, जिलाध्यक्ष व मुख्य आयोजक गजेंद्र सिंह चौहान आदि ने भी संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन ओमेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में लोकगायक बसंत पतझड़ द्वारा भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर कैलाश पुंढीर, डॉ. ऋषि चौहान, उमेश पुंढीर, सुधीर चौहान, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, बीनू राठौर, बल्देव सिंह राठौर, मनोज देवी सोलंकी, राजकुमारी चौहान, यशोराज लक्ष्मी, राजबाला राठौर, विशाखा सिंह आदि समाज के लोग मौजूद थे।
सीओ प्रकरण भी उठा
एटा। क्षत्रिय पुलिस उपाधीक्षक के साथ सपा नेता के पुत्र द्वारा की गई अभद्रता प्रकरण भी यहां सुनाई दिया। एक मासिक पत्रिका के संपादक प्रवीन चौहान ने सम्मेलन में उक्त प्रकरण को उठाते हुए सीओ राघवेंद्र सिंह चौहान के साथ हुई अभ्रदता का जिक्र करते हुए घटना की निंदा की।