फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Verification of TB-free claims of Gram Panchayats

Etah News: ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त दावों का किया सत्यापन

Fri, 27 Feb 2026 09:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Verification of TB-free claims of Gram Panchayats
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के अभिलेख देखती राज्य स्तर की टीम व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्
एटा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास हो रहे हैं। साल 2025 में 60 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दावा किया था। शुक्रवार को राज्य स्तर की टीम ने इन दावों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

राज्य पीपीएम अधिकारी आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होने पर जिलाधिकारी इन 60 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करेंगे। 24 मार्च को ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया जाएगा। टीम ने सत्यापन के दौरान पत्रावलियों का निरीक्षण किया। वर्ष 2023 में 17 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई थीं। वहीं, वर्ष 2024 में 84 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। निरीक्षण के समय जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर, जिला पीपीएम समन्वयक आशीष पाराशर, दिलीप शर्मा, अरविंद सिंह चौहान, विनोद कुमार दीक्षित, विपिन पाठक, अजब सिंह और राम बहादुर दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed