{"_id":"69b44d46ef3cf217dd0f256f","slug":"vehicles-of-four-schools-seized-fined-rs-90000-etah-news-c-163-1-eta1013-147598-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार स्कूलों के वाहन सीज 90 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार स्कूलों के वाहन सीज 90 हजार रुपये का जुर्माना
Fri, 13 Mar 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा में स्कूली वाहनों की चेकिंग करते एआरटाीओ। सौ. से विभाग
एटा। स्कूल के वाहनों की चेकिंग के लिए जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें उप संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने में प्रयुक्त स्कूल की बसों एवं अन्य वाहनों की जांच की। वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन पड़ताल की गई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 स्कूली वाहनों को सीज करते हुए 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा जो भी स्कूली वाहन संचालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर नौनिहालों की जान जोखिम में डालते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन संचालकों से अपील की कि स्कूल के वाहनों का संचालन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें।