फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vehicles are being run with illegal gas kits

Etah News: अवैध गैस किटों से दौड़ाए जा रहे हैं वाहन

Sun, 03 Dec 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are being run with illegal gas kits
एटा। जिले में अवैध रूप से चार पहिया वाहन एलपीजी गैस से सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है और यात्रियों की जान जा सकती है, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे वाहनों की चेकिंग भी खानापूर्ति के लिए की जाती है और फिर कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन

शहर की बात की जाए तो सबसे ज्यादा एलपीजी गैस निधौली कलां रोड पर वाहनों में अवैध रूप से डाली जाती है। यहां कई माफिया हैं और लंबे समय से घरेलू सिलिंडर को खरीदकर ब्लैक में गैस की बिक्री करके वाहनों में रीफिलिंग का कार्य करते हैं। कुछ लोग तो घरों के अंदर वाहन को खड़ा करके रीफिलिंग करने का कारोबार कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही पूर्ति विभाग की है, जो घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी पर रोक नहीं लगा पा रहा है। यही वजह है कि चार पहिया वाहनों में धड़ल्ले से गैस डाली जा रही है और वाहनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं शहर के पीपल अड्डा, सहावर रोड, अलीगंज रोड, कासगंज रोड पर भी कई लोग घरेलू सिलिंडरों से वाहनों में गैस रीफिलिंग करते हैं। लोग वाहनों को दुकानों के सामने लगाकर गैस डलवाने का काम करते हैं। कोई कार्रवाई न होने की वजह से बेखौफ होकर कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अवैध तरीके से गैस किटों को लगाकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें संबंधित विभागों की लापरवाही है जो अवैध तरीके से चलाए जा रहे वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। -इस्लाम, पोता नगला
----------
परिवहन विभाग और पूर्ति विभाग मिलकर कार्रवाई करें तो घरेलू सिलिंडरों से चलाए जा रहे वाहनों पर रोक लग सकती है, लेकिन विभागों की मिलीभगत से सब खेल चल रहा है। -रामकिशोर, ठंडी सड़क

अवैध रूप से किट लगाकर चलाए जा रहे वाहनों की समय-समय पर चेकिंग की जाती रही है। कई के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। अब निरंतर कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। -अभिनव चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed