फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vaccination of students to be completed in two days

दो दिन में पूरा कराना होना छात्र-छात्राओं का टीकाकरण

Tue, 08 Feb 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of students to be completed in two days
मेडिकल कॉलेज में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण दो दिन में कराना होगा। डीएम ने किशोरों के टीकाकरण का ब्योरा तलब किया है। जिसके बाद विद्यालय संचालकों को टीकाकरण के लिए प्रारूप बनाकर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण दो दिन में करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। दो दिन बाद टीकाकरण की रिपोर्ट भी मांगी है। जिले भर में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालय प्रधानाचार्यों को दो दिन में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराने के लिए पत्र के साथ एक प्रारूप भेजा गया है।
विज्ञापन

इस प्रारूप में विद्यालय कोड व विद्यालय का नाम, प्रधानाचार्य का नाम व मोबाइल नंबर, कक्षा नौ से 12 तक कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या, कोविड टीकाकरण कराने वाले छात्रों की संख्या, छात्र का नाम, कक्षा, टीकाकरण रजिस्ट्रेशन नंबर व आईडी, प्रथम व द्वितीय डोज आदि ब्योरा भरकर देना होगा। इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि जिले के 124454 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इनमें से रविवार तक 83539 छात्र-छात्राओं को पहली खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed