फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vaarshikotsav mein bachchon ne machaaya dhamaal

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
vaarshikotsav mein bachchon ne machaaya dhamaal
वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यरो
दयानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों ने अपनी अदाकारी से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अनुभुति सेवा समिति के प्रेरणास्रोत भोपाल के आईजी अंशुमान यादव एवं फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नौनिहालों ने कथकली, डांडिया, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी आदि नृत्य की प्रस्तुति की। नाटक, भाषण आदि के कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने आंतकवाद के खिलाफ, उरी हमले तथा सर्जिकल स्ट्राइक पर भी रोचक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कालाबाजारी को खत्म करने के लिए ई-पेमेंट के तरीकों को अपनाने का तरीका भी बच्चों ने नाटक के माध्यम से बताया। अभिनेता राकेश राजपूत ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। भोपाल के आईजी अंशुमान यादव ने भी उनके अभिनय को सराहा। संचालन डॉ चंद्रशेखर शास्त्री ने किया। प्रबंधक बनवारी लाल आर्य ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed