फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uproar in Kanhaiya Mittal Night, police had to use lathis

Etah News: कन्हैया मित्तल नाइट में उमड़ी भीड़ का हंगामा, पुलिस को चलानी पड़ीं लाठियां

Tue, 17 Jan 2023 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Kanhaiya Mittal Night, police had to use lathis
पंडाल में भजन की प्रस्तुति देते कन्हैया मित्तल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा महोत्सव में सोमवार रात भजन गायक कन्हैया मित्तल का कार्यक्रम हुआ। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जगह न मिलने पर लोग हंगामा करने लगे। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। हालांकि इन अव्यवस्थाओं, हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच भी कार्यक्रम देखने के लिए लोग डटे रहे। भजनों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन

एटा महोत्सव में शाम के कार्यक्रमों का समय 7 बजे रखा गया है। लोगों में कन्हैया मित्तल को देखने-सुनने के लिए काफी उत्साह था। जिसके चलते तमाम लोग तय समय पर ही पहुंचने लगे। 8 बजे तक पंडाल खचाखच भर गया। लेकिन कन्हैया को आने में देरी होती रही और भीड़ बढ़ती रही। पंडाल के पीछे लोगों की भीड़ व हो-हल्ला बढ़ा तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। रात 10.15 बजे कन्हैया मंच पर पहुंचे तो भीड़ का उत्साह और बढ़ गया। उन्हें पास से देखने और फोटो खींचने के लिए लोग आगे मंच की ओर बढ़ते गए। वहां से लोगों को हटाने के लिए पुलिस को फिर लाठियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच कन्हैया मित्तल ने अपने प्रसिद्ध गाने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे के अलावा हारा हूं बाबा, रामजी की सेना चली आदि भजनों के जरिए दर्शकों की जमकर तालियां लूटीं। इस बीच लोगों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर तथा भजनों पर झूमते हुए कार्यक्रम को सराहा। आधी रात तक कार्यक्रम चलता रहा और लोग अपनी-अपनी जगहों पर मंत्रमुग्ध अवस्था में जमे रहे। तमाम लोगों ने तो खड़े होकर ही कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed