फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Up School Closed News: Dm Order Due To heavy rain  All Schools closed

UP: भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; जारी किया गया लेटर

Mon, 01 Sep 2025 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 01:17 PM IST
सार

रुक-रुक कर बरसी बारिश ने सबकुछ ठप कर दिया है। सड़कों पर पानी, गलियों में कीचड़ और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। 1 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Up School Closed News: Dm Order Due To heavy rain  All Schools closed
बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

आसमान से बरस रही आफत ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को एटा में हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने सभी माध्यमिक और अन्य बोर्ड के स्कूलों को 1 सितंबर 2025 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बारिश से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं किसानों को जरूर राहत मिली है।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह करीब 6:30 बजे हल्की फुहार बरसती रही। वहीं करीब आधा घंटे बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग आस-पास की दुकान व पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसके बाद करीब सुबह 10 बजे बारिश रुकने के बाद फिर सुबह 11 बजे से बारिश होने लगी। इस तरह से पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नगला पोता, विजय नगर, मारहरा दरवाजा, रामेश्वरमपुरम कॉलोनी, किदवई नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बाजारों में कीचड़ जैसे हालात हो गए। देहात क्षेत्र में पूरे दिन हुई बारिश से किसानों का काफी फायदा मिला है। खेत में खड़ी धान, मक्का व बाजरा की फसल में किसानों को करीब पांच दिन तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि बारिश से धान, मक्का, बाजरा को फायदा होगा। किसी भी फसल में कोई नुकसान नहीं है
विज्ञापन

अलीगंज में झमाझम बारिश से जलभराव हो गया। मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण बाजार भी हल्का रहा। क्षेत्र में हुए जलभराव के कारण लोग आवागमन के लिए परेशान रहे। अलीगंज के मोहल्ला राधा कृष्ण, मोहल्ला काजी, बिजली घर, किला रोड के साथ कोतवाली में भी जलभराव की स्थिति रही। कस्बे की कुछ सड़कें तालाब की तरह दिखीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed