फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   UP Board: Physics paper was of moderate level, students were entangled in maths questions

Etah News: यूपी बोर्डः गणित के सवालों में उलझे, मध्यम स्तर का रहा भौतिक विज्ञान का पेपर

Fri, 27 Feb 2026 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Physics paper was of moderate level, students were entangled in maths questions
हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
एटा। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को 92 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। हाईस्कूल में गणित और इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। दोनों पालियों में 3321 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल का गणित विषय का पेपर आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र व आधार कार्ड देखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में कुल 20960 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 19059 ने परीक्षा दी। जबकि 1901 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ सवाल कठिन थे जिसे हल करने में समय लगा। कुछ सवाल आसान थे जिन्हें जल्दी ही हल कर लिया गया। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। कुल 20204 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 18784 परीक्षा में शामिल हुए। 1420 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा।
विज्ञापन

सचल दल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट की रही निगरानीः
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की दोनों पालियों में गणित और भौतिक विज्ञान का पेपर नकलविहीन कराने के लिए सुबह से ही सचल दल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे। इस दौरान कोई भी सॉल्वर हाथ नहीं लगा। कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए भी नहीं पकड़ा गया। दोनों पालियों में 27 परीक्षा केंद्रों पर विशेष अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान का पेपर आसान रहा। हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। हालांकि कुछ प्रश्न हल करने में थोड़ा समय लगा।
रति, कक्षा 12
भौतिक विज्ञान का पेपर कैसा रहेगा, इस पर परेशान थी। जब पेपर सामने आया तो आसानी से हल कर लिया ।
- छाया, कक्षा 12

हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed