फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   UP Bar Council voting process sees enthusiasm, 518 cast their votes on the first day

Etah News: यूपी बार काउंसिल की मतदान प्रक्रिया में उत्साह, पहले दिन ने 518 ने डाले वोट

Tue, 20 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
UP Bar Council voting process sees enthusiasm, 518 cast their votes on the first day
शीतलपुर ब्लॉक में रामवीर धनगर का नामांकन कराते सदर विधायक व मारहरा विधायक। संवाद
एटा। जिले में यूपी बार काउंसिल की मतदान प्रक्रिया मंगलवार को उत्साह के साथ शुरू हुई। पहले दिन 518 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में यह प्रक्रिया आयोजित की गई। बुधवार को दूसरे और अंतिम दिन का मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


कुल 351 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनका प्रचार कई दिनों से चल रहा था। अलग-अलग जिलों में मतदान की तारीखें अलग रखी गई हैं। एटा में ये तारीखें 20 और 21 जनवरी की तय हैं। इसके अनुसार बुधवार को जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में मतदान की व्यवस्था की गई। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू कराया गया। एक ओर मतदान के लिए बूथों का रास्ता बनाया गया और दूसरी ओर कोर्ट के लिए रास्ता छोड़ा गया। इसके अलावा कोर्ट परिसर में जाने के लिए पीछे का एक अन्य गेट भी खोल दिया गया ताकि अधिवक्ताओं और वादकारियों को समस्या न हो और मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर के बाहर कचहरी परिसर में प्रत्याशियों के बूथ बनाए गए थे जहां से वह अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। दोनों ही मुख्य गेट पर प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं को कार्ड, कैलेंडर, स्लिप आदि देकर अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहे थे। जगह-जगह प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर लगे हुए थे। अपर जिला जज मनीषा, अशोक कुमार, नरेंद्र पाल राणा, शशिभूषण कुमार शांडिल्य, सीजेएम अनिल कुमार आदि न्यायिक और पुलिस अधिकारी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे परिसर में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए पहुंचने वाले अधिवक्ताओं के सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रेक्टिस) कार्ड देखकर उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था। अंदर मतदान के लए बूथ बनाए गए थे जहां पहुंचकर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। एटा जनपद में कुल 1426 मतदाता हैं। इनमें से पहले दिन 518 ने वोट डाले। जलेसर और अलीगंज के अधिवक्तओं के लिए भी मतदान की व्यवस्था यहीं रखी गई है।


भीड़ बढ़ने पर बढ़ाए बूथ
सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया की शुरूआत में रफ्तार धीमी रही। काफी कम अधिवक्ता पहुंच रहे थे। इस समय तीन बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। दोपहर 12 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या में इजाफा आया। उन्हें मतदान के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। ऐसे में बूथों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई।

शीतलपुर ब्लॉक में रामवीर धनगर का नामांकन कराते सदर विधायक व मारहरा विधायक। संवाद

शीतलपुर ब्लॉक में रामवीर धनगर का नामांकन कराते सदर विधायक व मारहरा विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed