{"_id":"b35957710ccc51e54feff5ccc996f121","slug":"until-just-removed-from-the-district-hospital-infraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से बस अड्डे तक हटाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से बस अड्डे तक हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर के नेतृत्व में सोमवार को पालिका कर्मचारियों ने पुलिस,पीएसी बल के साथ जिला अस्पताल से रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण हटाया। व्यापारियों के विरोध के बाद भी पालिका की जेसीबी ने तोड़फोड़ करते हुए हाईवे के किनारे से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पालिका और प्रशासन के अफ्सरों से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला।
एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा और नगर पालिका कर्मचरियों की टीम सोमवार को पुलिस और पीएसी बल के अलावा जेसीबी, ट्रैक्टर के साथ जिला अस्पताल से बस अड्डा तक अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। जैसे ही दोपहर दो बजे अभियान शुरु हुआ व्यापारियों, राहगीरों की भीड़ एकत्र होकर विरोध करने लगी। हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाए गए। अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त करा दिए। इसके चलते व्यापारियाें की एसडीएम सदर से कई बार नोकझोंक हुई। इस दौरान पालिका की टीम ने करीब 25 लोगों से हाईवे के किनारे अवैध करने वालों के चालान काट कर करीब 30000 रुपये जुर्माना वसूला। एसडीएम सदर सुनील कुमार का कहना है कि हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हर हाल में हटेगा। व्यापारी खुद अतिक्रमण हटवा लें।