फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unseasonal rain brought misery, roads were sunk in many places

बेमौसम बारिश लाई आफत, कई जगह सड़कें धंसीं

Thu, 20 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain brought misery, roads were sunk in many places
एटा। तीन दिन की बेमौसम बारिश शहर के लिए आफत बन गई। कई जगह सड़कें धंस गई। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया। सड़क-गलियों के अलावा लोगों के घरों के अंदर तक पानी भर गया। ताउते के असर से मंगलवार को बारिश शुरू हुई। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दिन भर रुक-रुक कर चली बारिश से हालात और बिगड़ गए। गलियां-सड़कें धंसने से उनमें वाहन फंसते नजर आए। साथ ही हादसों का भी खतरा बना रहा। शहर के वार्ड संख्या दो के मोहल्ले संजय नगर, वर्मा नगर, आंबेडकर नगर, किशन विहार के हाल ज्यादा बुरे दिखे। घरों के दरवाजे के बाहर कीचड़ और जलभराव के कारण लोग बाहर तक नहीं निकल सके। शांति नगर, सिविल लाइन में कर्मचारी आवास कॉलोनी आदि इलाकों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया।
विज्ञापन

तीन माह पहले सीवर लाइन बिछाने के बाद से गलियां उखड़ी पड़ी हैं। बेमौसम बारिश से कीचड़ और फिसलन हो गई। पैदल व दोपहिया वाहन चालक इन गलियों में निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन

वर्मा नगर मोहल्ले में एक गली की मिट्टी जमीन में धंस गई जिससे वहां गहरा गड्ढा हो चुका है। उनका कहना है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद वहां पर गुणत्तापूर्ण काम नही कराया गया। जिसके चलते जलभराव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल रोड स्थित आनंदपुरी जाने वाले मार्ग पर भी सीवर लाइन के काम के बाद मरम्मत तो कर दी गई लेकिन बारिश होने के बाद इसकी हकीकत सामने आ गई। बृहस्पतिवार को दोपहर में ईंट से भरे ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली का पहिया सड़क में धंस गया। जिसकी वजह से चार पहिया वाहनों का आवागमन घंटों बंद रहा।

फसल के लिए बारिश संजीवनी
जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट ने बताया कि किसान टमाटर, लौकी, काशीफल, खीरा आदि सब्जियां उगा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बारिश सब्जी की फसल के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जिले में इससे किसी भी तरह की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed