फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   unique wedding groom on elephant royal wedding in etah up news

UP: हाथी पर सवार होकर आया दूल्हा, ऊंट और घोड़ों पर बराती...एटा में राजसी ठाठ-बाठ से हुई शादी; देखते रह गए लोग

Sun, 19 Jan 2025 07:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 07:31 PM IST
सार

Etah Unique Wedding: एटा के मिरहची में यादव परिवार की शादी की जबरदस्त चर्चा हो रही है। ऊंट और घोड़ी पर सवार होकर बरात निकले, तो वहीं दूल्हा हाथी पर बैठा हुआ था। ये बरात जब बाजार से निकली, तो देखने वालों की भीड़ जुट गई।

 

विज्ञापन
unique wedding groom on elephant royal wedding in etah up news
हाथी पर सवार दूल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अनोखी शादी चर्चा में रही। दूल्हा हाथी पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचा। इसके साथ ही दर्जनभर से अधिक बैंड और बरात में ऊंट-घोड़े भी शामिल रहे। इस शादी को देखने के लिए पूरा कस्बा उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


अलीगढ़ से आई बरात
अलीगढ़ के नगला देवी गांव से रेशमपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव की शादी गांव आसेपुर के रहने वाले अनिल यादव की पुत्री शिखा के साथ तय हुई थी। शनिवार को आदित्य यादव मिरहची में बरात लेकर पहुंचे। यहां बरातियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद जब बरात निकलने की बारी आई, तो सजे-धजे हाथी के साथ आधा दर्जन घोड़े और ऊंट यहां बुलाए गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP School closed: सर्दी के चलते 8वीं तक के स्कूल की फिर बढ़ीं छुट्टियां, जिलाधिकारी का नया आदेश; जानें इस जिले में कब खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन




 

देखने वाले रह गए हैरान
इसके बाद यहां से जब बरात निकली, तो देखने वाले हैरान रह गए। एटा-कासगंज जिले के दर्जनभर मशहूर बैंड शोभा बढ़ाते नजर आए, तो वहीं हाथी पर सवार दूल्हा के ठाठ-बाठ देखते ही बन रहे थे। ऊंट और घोड़ों पर बराती भी सीना तानकर कस्बे की सड़क से गुजरे तो देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। दर्जनभर देव स्वरूपों से सजी झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। 

ये भी पढ़ें - अस्पताल नहीं, मौत के घर: बोर्ड पर लिखे एमबीबीएस, एमडी के नाम...पर झोलाछाप कर रहे इलाज; छापे में बड़ा खुलासा




 

एक घंटे में निकल सकी बरात
बरात में इस कदर भीड़ रही कि सड़क से गुजरने में करीब एक घंटा लग गया। इतना ही नहीं इस शादी समारोह को लेकर पूरे कस्बे में पहले से ही बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाए गए थे। ये होर्डिंग्स निमंत्रण पत्र के रूप में रहे, जिसमें वर-वधु को आशीर्वाद देने का आग्रह यादव परिवार की ओर से किया गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: होटल में इस हाल में मिले प्रेमी-प्रेमिका, देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस; फिर SDM ने दिए ये आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed