फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man And Girl Caught In Objectionable Position In Firozabad up news

UP: होटल में इस हाल में मिले प्रेमी-प्रेमिका, देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस; फिर SDM ने दिए ये आदेश

Sat, 18 Jan 2025 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद के एक होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस को देख दोनों गिड़गिड़ाने लगे। 
 

विज्ञापन
Young Man And Girl Caught In Objectionable Position In Firozabad up news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद हाईवे स्थित होटल में अवैध शराब और देह व्यापार होने की सूचना पर एसडीएम ने छापा मारा। पुलिस और आबकारी टीम के साथ जब एसडीएम पहुंचे तो अफरा-तफरी मच गई।  यहां से शराब तो बरामद नहीं हुई, लेकिन एक प्रेमी युगल को टीम ने पकड़ा है। जिससे पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - ये अस्पताल नहीं, मौत के घर: बोर्ड पर लिखे एमबीबीएस, एमडी के नाम...पर झोलाछाप कर रहे इलाज; छापे में बड़ा खुलासा

विज्ञापन

 

इस होटल पर मारा छापा
एसडीएम शिकोहाबाद को सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित होटल वाई वाई प्लाजा में देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना के मिलने के बाद एसडीएम कृतिराज ने तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार, सीओ प्रवीण तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर होटल में छापेमारी की। टीम की इस कार्रवाई से होटल कर्मियों के होश उड़ गए। 

ये भी पढ़ें -  आगरा बेकरी हादसा: साथी को टिफिन देने आया था कृष्णा, वो भी आग में झुलस गया; मंजर देख खड़े हो गए रोंगटे


 

कमरे में मिली आपत्तिजनक सामग्री
टीम ने इस कार्रवाई के दौरान एक प्रेमी युगल और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जबकि होटल से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने पकड़े गए प्रेमी युगल से पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई से दोनों के होश उड़ गए। वे पुलिस से गुहार लगाने लगे। कई बहाने बनाते हुए एक बार माफ करने के लिए भी खूब गिड़गिड़ाते रहे। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात कर आग्रिम कार्रवाई की बात कही। 

ये भी पढ़ें -  UP: बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स तो हवा में उछल गई युवती, काफी दूर तक घिसटती रही; सीसीटीवी फुटेज वायरल


 
विज्ञापन

होटल पर लगाई सील 
वहीं टीम को जांच के दौरान होटल के पंजीकरण से लेकर अन्य कागजात होटल स्वामी नहीं दिखा सका। इसके चलते एसडीएम ने होटल को सील करवा दिया। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि होटल से एक प्रेमी युगल को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed