{"_id":"c82cb9fdbe6351322929dcd65c070ac9","slug":"union-had-just-jammed-flywheel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यूनियन ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यूनियन ने किया चक्का जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग की जर्जर हालत न सुधरने पर मंगलवार को दी गई चेतावनी के बाद बस यूनियन ने व्यापार मंडल, भाकियू भानू, अधिवक्ता संघ व अन्य समाजसेवी संगठनों के सहयोग से चक्का जाम कर दिया। प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों का पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया। एसडीएम ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवाया।
मंगलवार सुबह पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय और बस यूनियन के अध्यक्ष खेवेंद्र सिंह की अगुवाई में चक्का जाम कर बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। चक्का जाम होने से सिंकदराराऊ मार्ग पर चलने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। राहगीर निधोलीकलां होते हुए हुए सिंकदराराऊ पहुंचे। बाद में एसडीएम संदीप गुप्ता धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि एटा की सीमांतर्गत 11 किमी सड़क बनने के लिए चार करोड़ 50 लाख रुपया स्वीकृत हो चुका है। इसी माह में टेंडर स्वीकृत होकर कार्य हो जाएगा। इस पर चक्का जाम खत्म कर दिया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, बस यूनियन के अध्यक्ष खेवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अनेक सिंह, छोटेलाल शर्मा, दिनेश शास्त्री, कालीचरन, बनवारी लाल सकरा, रामप्रकाश शर्मा, सोरन सिंह, महीपाल सिंह, मेघ सिंह आदि मौजूद थे।
11 किमी सड़क में दो हजार से ज्यादा गड्ढे
सिकंदराराऊ मार्ग की कुल लंबाई 26 किमी में 11 किमी जिले एटा की सीमा में आता है। कुल 11 किमी की दूरी में दो हजार से अधिक गड्ढे होने के कारण इस पर वाहनों का चलना तो दूर पैदल निकलना भी लोगों का दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन
एटा के साथ हाथरस की सड़क का भी कायाकल्प
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने धरनास्थल पर लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता मुर्सरत आलम से मोबाइल पर बात करने के बाद बताया कि उक्त मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बना था। पिछले कई वर्षों से चल रहे आंदोलन के कारण एटा की सीमा तो पीडब्ल्यूडी में आ गई, लेकिन हाथरस की अभी भी प्रधानमंत्री सड़क योजना में मौजूद होने के कारण पहले चरण में एटा और हाथरस की सड़कें बनेंगी।
जर्जर सड़क के चलते पक्षी विहार का हो रहा विनाश
सिकंदराराऊ मार्ग की जर्जर हालत के चलते पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। इसके चलते जहां पक्षी विहार में राजस्व में भारी कमी आ रही है। वहीं इसका विकास के स्थान पर विनाश हो रहा है।
भाकियू भानू ने जुलूस निकाल दिया समर्थन
भाकियू भानू के उपाध्यक्ष मो. आदिल, जिला संरक्षक सीपी सिंह, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला, बाद में धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया गया।