फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   uncontrolled car ran over shopkeeper and crashed into kiosk

UP: नशे में धुत युवकों की कार हुई बेकाबू...दुकानदार को रौंदते हुए खोखे में जा घुसी, एक गंभीर घायल

Mon, 02 Jun 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 02 Jun 2025 07:55 PM IST
सार

बेकाबू कार दुकानदार को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकराकर खोखे में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
uncontrolled car ran over shopkeeper and crashed into kiosk
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव पहरइया पर तेज तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे दुकानदार को रौंदते हुए खोखे में जा घुसी। कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे। जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं घायल को हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अमरौली रतनपुर रोड पर पहरइया गांव के वीरेंद्र का सड़क किनारे खोखा (लकड़ी से बनी दुकान) है। गर्मी के मौसम में वह इसके पास ही सड़क किनारे चारपाई बिछाकर सो जाते हैं। रविवार की रात को भी दुकान बंद करने के बाद चारपाई बिछाकर सो गए। सोमवार को भोर होने से पहले बेकाबू कार उसे रौंदती हुई बिजली के खंभे से टकराती और खोखे में जा घुसी।
विज्ञापन


कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। खंभे और दुकान से टकराने पर हुई तेज आवाज को सुन खेतों पर काम कर रहे लोगों ने दौड़कर कार में सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों युवक शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए फर्रुखाबाद भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक अमरौली रतनपुर के निवासी हैं जो रविवार की रात को नवाबगंज में किसी समारोह में शामिल होकर सुबह के समय वापस आ रहे थे। नशे में होने के कारण कार बेकाबू हो गई, जिस कारण हादसा हो गया। तीनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed