{"_id":"63e6869e6b279f25e6071c7c","slug":"uncle-returning-from-nieces-wedding-died-in-an-accident-etah-news-c-25-1-57365-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: भतीजी की शादी से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: भतीजी की शादी से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत
Fri, 10 Feb 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात हाईवे स्थित गांव दूल्हापुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे भतीजी की शादी में शामिल होकर गेस्ट हाउस से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत हो गई। इसकी वजह से शादी की खुशियों मातम छा गया और परिजन बेटी की विदा करने के बजाय हादसा स्थल पर जा पहुंचे।
गांव चुन्नपुरा निवासी लखपत सिंह (56) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। बड़े भाई रामसिंह ने बताया कि मेरी बेटी पूजा की शादी जीटी रोड महिंद्रा एजेंसी के सामने एक गेस्ट हाउस में थी। यहां पर बृहस्पतिवार की रात अलीगढ़ से दूल्हा मयंक बरात लेकर आए, शादी की ज्यादातर परंपराएं पूर्ण हो चुकीं थी।
बेटी की विदा की तैयारियां कर रहे थे, तब छोटा भाई लखपत बोला कि बेटी की विदाई का दर्द मुझसे सहा नहीं जाएगा, इसलिए वह विदाई से पहले ही साइकिल से गांव के लिए निकल गया। दूल्हापुर के पास पहुंचा ही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया हादसे में भाई की मौत होने से खुशियों में खलल पैदा हो गया, पूरा परिवार घटना स्थल पर दौड़कर आया।