फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncle and niece suffering from chickenpox, do not see the health department team

Etah News: चाचा-भतीजी चिकनपॉक्स से पीड़ित, नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Wed, 19 Nov 2025 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Uncle and niece suffering from chickenpox, do not see the health department team
जैथरा क्षेत्र के मनिकपुरा गांव में चारपाई पर लेटे चिकनपॉक्स से पीड़ित चाचा-भतीजी। संवाद
एटा। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के तिगरा गांव में चिकनपॉक्स से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। इसके समीप के गांव मनिकपुरा में भी चिकनपॉक्स फैल रहा है। यहां एक ही घर में चाचा-भतीजी चिकनपॉक्स से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर अभी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

तिगरा गांव के पास मनिकपुरा गांव में शीशराम के 14 वर्षीय बेटे सुरजीत को सोमवार को बुखार आया। इसके बाद उसके शरीर पर चिकनपॉक्स के फफोले पड़ने लगे हैं। अभी तक इसे उपचार नहीं मिला है। वहीं शीशराम की 7 वर्षीय नातिन सृष्टि भी बुधवार को चिकनपॉक्स की चपेट में आ गईं हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पर शिविर नहीं लगाया है जबकि मंगलवार को इस गांव से सटे तिगरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें सुरजीत के चिकनपॉक्स होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तिगरा गांव के 13 वर्षीय किशनवीर की सोमवार को मौत हुई थी। वहीं उसका 10 वर्षीय छोटा भाई यशवीर सिंह भी इस बीमारी की चपेट में है जिसका उपचार परिजन शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। किशनवीर की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने तिगरा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 162 मरीजों को दवाएं वितरित की थीं। इसमें स्वास्थ्य विभाग की दो टीम लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी जैथरा की टीम भी नहीं पहुंची
मंगलवार को मनिकपुरा गांव में एक किशोर के चिकनपॉक्स की पुष्टि हुई। उसके बाद भी बुधवार को जैथरा सीएचसी की ओर से गांव में कोई भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। विभाग की ओर से चिकनपॉक्स के मामले को लेकर लापरवाही बरती जा रही है जिसकी वजह से ग्रामीण चिंतित हैं।

मनिकपुरा गांव में चिकनपॉक्स के मरीज की जानकारी नहीं मिली। अगर वहां पर मरीज है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर अन्य लोगों का भी परीक्षण कराया जाएगा। -डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed