फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ukarri performance on the incident Collectorate

उकर्री की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ukarri performance on the incident Collectorate
कासगंज। सोरों के गांव उकर्री में चार दिन पूर्व मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में ग्रामीण और हिंदूवादियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मूर्ति स्थापना की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पुलिस की ढिलाई से अराजकतत्व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब तक कई मंदिरों पर मूर्ति तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम उकर्री में मंदिर में तोड़फोड़ कर हनुमान जी की मूर्ति को कुएं में डाल दिया। घटना में  फिरोज, मुशीर खां, नकटा, आकिब खां, गुड्डू सहित अन्य लोग शामिल रहे। ग्रामीणों पर भी पथराव किया गया लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने गांव में मूर्ति स्थापना का वादा किया था लेकिन अभी तक मूर्ति स्थापित नहीं हुई है। युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अनुपम यादव, मधुर माहेश्वरी, जीत अग्रवाल, विजय वर्मा, ओमवीर जितेंद्र, सतीश, साहब सिंह, टीटू, गंगा सिंह, डालचंद्र, केवल सिंह, हीरालाल, ओमप्रकाश सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
कासगंज ब्यूरो। विश्व हिंदू परिषद ने उकर्री की घटना को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बृज प्रांत अध्यक्ष प्रमोद जाजू ने कहा कि उकर्री की घटना के दोषियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। दोषियों की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र में रोष है। विनय राज पन्नू, प्रमोद साहू, दीपक चोला, जुगेंद्र लोधी, शिवम, मनीष अमित, आकाश, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed