फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Typhoon rains precarious power system

आंधी बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई

Wed, 20 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 20 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को आई तेज आंधी और बरसात ने शहर ही नहीं पूरे जिले की बिजली व्यवस्था को भंग कर दिया। जगह-जगह तार टूटने, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने और लाइनों में फाल्ट होने के चलते उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। मारहरा, मिरहची, राजा का रामपुर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में मंगलवार शाम से ही बिजली गुल है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। किसान भी खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार की सुबह लोग पानी को भी तरस गए। कर्मचारी लाइन सही करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है आपूर्ति सुचारु होने में एक दिन और लग जाएगा।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही बमुश्किल पांच-छह घंटे बिजली मिल रही थी। मंगलवार शाम तेज आंधी-बारिश ने समस्या और बढ़ा दी। शहर में लालगढ़ी, शीतलपुर, नगला केवल आदि स्थानों पर 11 पोल टूटकर गिर गए हैं, वहीं जिला पंचायत परिसर में लगा 25 और कासगंज रोड पर पीएसी के पीछे बनी कांशीराम आवासीय कालोनी में रखा 63 केवी का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उक्त इलाकों की आपूर्ति बाधित है। एक दिन पहले ही कांशीराम कालोनी के लोगों ने बिजली न मिलने पर आंदोलन किया था, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 65 से ज्यादा बिजली के पोल टूटकर गिर गए हैं। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा हाल, फसल बचाना मुश्किल
जलेसर/मिरहची/मारहरा/राजा का रामपुर/अलीगंज। विकास खंड क्षेत्र के गांव सकरौली में आंधी और बारिश से गिरे पोलों के चलते बिजली आपूर्ति ठप है। कोतवाली में लगे कंप्यूटर भी बंद पड़े हैं। भाकियू भानू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, सुरजीत सिंह, कन्हैया ठाकुर आदि ने तत्काल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा मिरहची में मंगलवार शाम आई आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिरने से आपूर्ति ठप है। गांव आसेपुर पर एक पेड़ के टूटकर विद्युत तारों पर गिर जाने से मंगलवार शाम से लोगों को बिजली नसीब नहीं हो रही है। क्षेत्र के नलकूप, चक्की आदि बंद पड़े हैं। मारहरा में भी लोग बिजली न आने से मक्का, मूंग, खरबूजा, तरबूज और टमाटर आदि की फसल को बचाना मुश्किल हो गया है। युवा व्यापारी नेता अभिषेक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डा. सोमेंद्र आदि ने आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई।
अलीगंज और राजा का रामपुर क्षेत्र में ट्रांसमीशन की पावर ड्रेमेज होने से आपूर्ति ठप है। कई जगह पेड़ और पोल टूट कर गिर गए हैं। लोगों के सामने पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।

 

आंधी और बारिश के चलते जगह-जगह तार टूटने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के चलते आपूर्ति बाधित है। लाइनों को सही कराया जा रहा है। गुरुवार शाम तक आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।

- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता

विभाग को छह लाख का नुकसान
गत 15 मई को आई आंधी से पोल और तार टूटने से विभाग को छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 11 केवी सब स्टेशन ठंडी सड़क इलाके में सीमेंटेड के छह खंभे, 15 पिन इंसूलेटर, तीन डिस्क इंसूलेटर, 90 मीटर वीजल तार, औद्योगिक फीडर क्षेत्र में छह खंभे, 15 पिन इंसूलेटर, लालगढ़ी फीडर पर पांच खंभे, 13 पिन इंसूलेटर, जीटी रोड फीडर पर एक खंभा, 15 पिन इंसूलेटर, आठ पिन क्लेम्प, जेल रोड फीडर पर तीन खंभे, 400 मीटर वीजल तार, 12 पिन क्लेंप, लालपुर फीडर पर चार खंभे, 100 मीटर तार, 16 पिन क्लेंप, आगरा रोड फीडर पर दो खंभे, 12 पिन इंसुलेटर टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed