फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths raped teenage girls

Etah News: दो युवकों ने किशोरियों संग किया दुष्कर्म

Sat, 16 Sep 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 16 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two youths raped teenage girls
एटा/जलेसर। थाना जलेसर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जबकि 13 वर्षीय किशोरी के साथ भी गलत काम करने का आरोप लगाया गया है। दोनों ही मामलों में छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप पुलिस पर लगा रहे है। जलेसर नगर के एक मोहल्ला की महिला का आरोप है कि 14 सितंबर को पड़ोस की रहने वाली महिला ने 13 वर्षीय बेटी को अपने घर बुलाया। आरोप है कि बेटी के घर पहुंचने पर महिला कमरे का दरवाजा बंदकर चली गई। कमरे में मौजूद अर्जुन ने किशोरी के साथ गलत काम किया। घर लौटकर बेटी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन पुलिस को तहरीर दिए। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक गांव के व्यक्ति की ओर से शनिवार को समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया। इसमें कहा कि गांव के ही सत्यवीर उर्फ दाता और विष्णु नाबालिग बेटी को 11 अगस्त की रात करीब 11 बजे उठाकर ले गए। दोनों ने दुष्कर्म किया और बेटी को गांव में खड़ी एक मैक्स वाहन के नीचे बेहोशी की हालत में डाल गए।
विज्ञापन

सुबह बेटी की तलाश करने पर मैक्स के नीचे पड़ी मिली। तब आगरा में इलाज के लिए लेकर गए। यहां होश आने पर बेटी ने अपने साथ हुई वारदात मां को बताई। तब 16 अगस्त को थाना पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो में रिपोर्ट दर्ज की। यह मामला शनिवार को सोशल मीडिया पर किशोरी के बयान के साथ वायरल भी हुआ है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पहले छेड़छाड़ के मामले ही बताकर तहरीर दी गई थी। तहरीर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब उकसावे में आकर दुष्कर्म की बात कही जा रही है। दोनों किशोरियों के बयान लिए जाएंगे, उसके आधार पर धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed