फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths injured after being stoned for dancing on DJ music

Etah News: डीजे पर डांस करने पर हुआ पथराव, दो युवक घायल

Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured after being stoned for dancing on DJ music
कस्बा सकीट के मोहल्ला पीपल टोला में विवाद के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरल और
सकीट। कस्बे के मोहल्ला पीपलटोला में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में हुए पथराव में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, इनको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा है। दलित की बरात पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरल, सीओ सकीट कृतिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष से वार्ता की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पीपलटोला में शाक्य समाज के एक युवक की बुधवार को शादी थी। शादी से एक दिन पहले मंडप कार्यक्रम हाेने पर घर के बाहर गली में डीजे लगा रखा था, जिस पर परिवार और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां से कस्बे के एक दलित की बरात गुजरने पर बरात में शामिल कुछ युवक डीजे पर डांस करने लगे। आपत्ति जताने पर युवकों ने विवाद करना शुरु कर दिया, मामले के तूल पकड़ने पर पथराव हो गया। पथराव में शाक्य पक्ष के दो रिश्तेदार घायल हुए हैं। इनको मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दलित बरात में शामिल एक युवती ने बरात को रोकने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसडीएम विपिन कुमार मोरलव सीओ सकीट कृतिका सिंह ने कस्बे में पहुंचकर दोनों पक्ष से वार्ता की। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो लोगों को भ्रमित करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed