फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two young men got married, after five years of relationship one cheated

Etah News: दो युवकों ने रचाई शादी, पांच साल के संबंधाें के बाद एक ने दिया धोखा

Sun, 15 Sep 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two young men got married, after five years of relationship one cheated
एटा। दो युवकों के बीच प्रेम संबंध हुआ और अंतरंग संबंध बन गए। पांच साल तक संबंध चले। इस बीच दोनों ने मंदिर और दस्तावेजों में शादी भी कर ली। अब पत्नी के रूप में रहने वाले युवक ने दूसरे पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसका प्लॉट बिकवाकर रुपये, जेवर हड़पने और घर से निकाल देने की बात कहते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचा। बताया कि मिरहची क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से पांच साल पहले उसके संबंध बने थे। हम दोनों समलैंगिक संबंधों में थे। 3 अगस्त 2024 को हम लोगों ने मंदिर में और एक वकील द्वारा कागजी लिखा-पढ़़ी करते हुए शादी कर ली। वह मुझे अपने घर पर रखने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस बीच उसने मेरा एक प्लॉट बिकवाकर 4.50 लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर हड़प लिए। इसके बाद मेरे साथ मारपीट करने लगा। मैंने उसके चाचा से शिकायत की तो उसने भी मुझसे कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 13 सितंबर को इन लोगों ने मेरी पिटाई कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आया है। युवक ने जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसके आधार पर संबंधित आरोपों में थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed