{"_id":"5e78ef6b8ebc3e769d012b49","slug":"two-years-baby-missing-etah-news-agr435081177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर टॉफी लेने गई दो साल की मासूम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर टॉफी लेने गई दो साल की मासूम लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से टॉफी खरीदने निकली
दो साल की बच्ची लापता
मलावन के गांव गढ़िया का मामला
पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
एटा। घर से दुकान पर टॉफी लेने गई दो साल की बच्ची रविवार को कहीं लापता हो गई। परिवार वालों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढ़िया सीलम निवासी रवि ने बताया है कि दो साल की बेटी साक्षी रविवार की दोपहर 12.30 बजे घर से रुपये लेकर गांव के परचून की दुकान से टॉफी लेने गई थी। वह घर नहीं लौटी तो सोचा कि बच्चों के साथ खेलने लगी होगी। ज्यादा देर हो गई तो बच्ची की तलाश शुरू हुई। पूरे गांव में घर-घर जाकर बच्ची की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परचून की दुकान चंद कदम की दूरी पर है, यहां पहले भी बच्ची जाती रही है।
मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना पहुंचकर तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि मामला मासूम बच्ची से जुड़ा होने के चलते गंभीरता से लिया जा रहा है और कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।