फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two year old innocent girl injured after falling from roof, referred

Etah News: दो साल की मासूम छत से गिरकर हुई घायल, रेफर

Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two year old innocent girl injured after falling from roof, referred
एटा। छत पर बच्चों के साथ खेलते समय पैर फिसलने से दो वर्ष की मासूम नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहीं, दो बालकों सहित चार लोग छत व सीढि़यों से गिरकर घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव पतारा थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उनकी 2 वर्षीय पुत्री गुनगुन मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिल गया और वह छत से रोड पर आकर गिरी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गई। गिरने की आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे और लेकर मेडिकल कॉलेज एटा आए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। गांव आलमपुर थाना मिरहची निवासी नवावीलाल ने बताया कि 10 वर्षीय बेटा नंदराम शुक्रवार की रात बरसात होने पर छत से कुछ सामान लेकर नीचे उतर रहा था। उसी समय सीढि़यों से उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए आंगन में आ गिरा।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के गांव यादगारपुर निवासी पीयूष ने बताया कि वह रात के समय बरसात आने पर छत से कपड़े उतराने गया। लौटते समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया, जिसके चलते घायल हो गया। वहीं, शहर के नगला पोता निवासी राज और श्याम बिहार कॉलोनी निवासी पीयूष कुमार भी छत से गिकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed