फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two women dengue positive, 320 fever victims reached

Etah News: दो महिलाएं डेंगू पॉजिटिव, 320 पहुंचे बुखार के पीड़ित

Tue, 03 Sep 2024 09:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Sep 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Two women dengue positive, 320 fever victims reached
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में डेंगू से ग्रसित दो महिलाओं को भर्ती किया गया। वहीं मेडिसिन विभाग में 320 मरीज बुखार के पहुंचे।
विज्ञापन


ओपीडी में पर्चा काउंटर पर मरीजों की सुबह 8 बजे से ही लाइन लग गई थी। दोपहर डेढ़ बजे तक यहां 2150 मरीजों के नए पर्चा बने। भीड़ अधिक होने के चलते यहां मरीजों में पर्चा बनवाने को लेकर मारामारी रही। सुरक्षा गार्ड सहित होमगार्ड मरीजाें की लाइन काे लगवाते रहे। जैसे तैसे मरीज पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सकों के कक्षों के पास पहुंचे, लेकिन यहां भी उन्हें लाइन में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिसिन विभाग में 5 चिकित्सकों ने दो कक्षों में मरीजों को देखा। इस दौरान 570 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया इसमें 320 मरीज बुखार के रहे। बताया मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द की समस्या हो रही है। प्लेटलेट्स भी एक साथ मरीजों के गिर रहे हैं। वहीं मेडिसिन वार्ड में मारहरा निवासी 45 वर्षीय मीना देवी को भर्ती किया गया। इन्हें जांच में डेंगू पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना ने बताया 15 दिन से बुखार आ रहा था। कस्बा में ही उपचार कराया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। वहीं शहर के पटियाली गेट निवासी 65 वर्षीय नरगिस को भर्ती किया गया। परिजन ने बताया 7 दिन से बुखार की दिक्कत थी। शहर में एक चिकित्सक को दिखाया लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस पर यहां लेकर आए। जांच में डेंगू निकला है। बताया गया दोनों मरीजों की कार्ड से डेंगू की जांच की गई थी।


बाल रोग विभाग में 5 बच्चे भर्ती
मंगलवार को बाल रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ जमा रही। इस दौरान बच्चा वार्ड में दो बुखार व तीन दस्त के मरीज भर्ती किए गए। बताया गया वार्ड में कुल 15 बच्चे भर्ती है। इसमें से 10 बच्चे बुखार के भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed