{"_id":"647c902f734abae2c90d6006","slug":"two-thieves-caught-mobile-and-jewelery-recovered-etah-news-c-163-1-sagr1016-432-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो चोर पकड़े, मोबाइल और आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो चोर पकड़े, मोबाइल और आभूषण बरामद
Sun, 04 Jun 2023 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
दो चोर पकड़े, मोबाइल और आभूषण बरामद
संवाद न्यूज एजेेंसी
मिरहची। पुलिस ने भट्ठा मजदूरों की झोपड़ी से चोरी करने वाले दो लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी के मोबाइल, आभूषण बरामद किए गए हैं।
डेढ़ माह पूर्व अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के अंतर्गत धिरामई स्थित ईंट भट्ठा पर ईंटों की पथाई करने वाले मजदूरों की झोपड़ी में चोरी कर ली थी। कई मोबाइल, आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए थे। जिसकी शिकायत 15 अप्रैल को भट्ठा मुनीम सजेंद्र बाबू ने थाना मिरहची में दर्ज कराई थी। थाना पुलिस द्वारा चोरी की वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए राहुल निवासी मोहल्ला आंबेडकर मिरहची एवं गोविंद सिंह निवासी असरौली थाना देहात कोतवाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपी ने घटना कबूल ली। दोनों आरोपियों से दो मोबाइल एवं एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई है।